Monday, November 20, 2017 |
|
भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गनाइजेशन चंडीगढ़ की बैठक में OBC बचाओ मंच को समर्थन
चंडीगढ़:-(प्रजापति हलचल) भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गनाइजेशन चण्डीगढ़ इकाई की बैठक पूर्ण रूप से सफल रही। इस बैठक में कार्यकारिणी विस्तार और ट्राई सिटी में रह रहे समाज के बुद्धिजीवी भाइयों को जोड़ने की योजना का निर्णय किया गया। और ओबीसी बचाओ मंच के अन्तर्गत सर आर सी लिंबा और उनकी टीम पिछड़ा वर्ग के लिए संघर्षरत है उनको भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गनाइजेशन चण्डीगढ़ इकाई ने अपना सहयोग देने का निर्णय किया। इस बैठक में प्रजापति रविन्द्र जी, प्रजापति दिलबाग जी, प्रजापति दिलीप जी, प्रजापति गिरजेश चंद, प्रजापति राहुल , और प्रजापति अजय उपस्थित थे
0 $type={blogger}:
Post a Comment