श्री श्रीयादे माता की जीवनी पर बनने वाली फिल्म का हुआ भव्य मुहूर्त श्री श्रीयादे माता पावन धाम पर फिल्म का हुआ शुभारंभ कुम्हार समाज में सामाजिक शैक्षणिक जागृति का संदेश लाएगी -सैनाचार्य अचलानंदगिरीजी प्रजापति कुम्हार के श्री श्रीयादे माता पावन धाम झालामंड पर श्री श्रीयादे माता पर बनने वाली जीवनी/ फिल्म का मुहूर्त सैनाचार्य अचलानंदगिरी जी महाराज ने स्लैब देकर किया ।समाज के प्रवक्ता विशन सिंह प्रजापत ने बताया कि समाज के नंदकिशोर ऐणिया मगराज सिंगरवाल के निर्देशन में राजस्थानी भाषा में बनने वाली यह फिल्म समाज एवं जनता में अच्छा संदेश लाएगी । (Shri yade mata film starting at jodhpur )
श्री श्रीयादे माता की जीवनी पर बनने वाली फिल्म का हुआ भव्य मुहूर्त
श्री श्रीयादे माता पावन धाम पर फिल्म का हुआ शुभारंभ
कुम्हार समाज में सामाजिक शैक्षणिक जागृति का संदेश लाएगी -सैनाचार्य अचलानंदगिरीजी
प्रजापति कुम्हार के श्री श्रीयादे माता पावन धाम झालामंड पर श्री श्रीयादे माता पर बनने वाली जीवनी/ फिल्म का मुहूर्त सैनाचार्य अचलानंदगिरी जी महाराज ने स्लैब देकर किया ।समाज के प्रवक्ता विशन सिंह प्रजापत ने बताया कि समाज के नंदकिशोर ऐणिया मगराज सिंगरवाल के निर्देशन में राजस्थानी भाषा में बनने वाली यह फिल्म समाज एवं जनता में अच्छा संदेश लाएगी ।
प्रजापति समाज के सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने इसकी सफलता को लेकर अपनी अपनी बात रखते हुए हर तरह से सहयोग करने का विश्वास दिलाया । गौरतलब है कि श्री श्रीयादे माता पर बनने वाली फिल्म है जिसमें स्वर से लेकर अदाकारी मुंबई ,गुजरात और स्थानीय कलाकारों द्वारा निभाई जाएगी। श्री श्रीयादे माता पावन धाम झालामंड में चरित्र, अभिनय निभाने वाले कलाकारों को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी ।इस फिल्म के मुहूर्त के मौके पर अभिनेत्री कोमल पांचाल ,अभिनेता बादशाह, दीपक मोगरी ,हीरा पंवार ,कैलाश लखावत राइटर डायरेक्टर, देवल पांचाल के साथ ही समाज के गणमान्य व्यक्तियों में धाम अध्यक्ष मोतीलाल प्रजापत ,धाम संरक्षक धर्माराम सिनावड़िया
छात्रावास अध्यक्ष मुन्नालाल बटाणिया, दौलत राम हरकिया, रामचन्द्र रुणगतिया, बुधाराम सिनावड़िया, हंसराज बनावड़िया, घेवरराम हरकिया , अचलाराम सिंगरवाल, नेमीचंद तेनगरिया ,करपाराम बनावड़िया ,पुखराज प्रजापत, बाबूलाल ढिलवाडी ,विशन सिंह ढिलवाडी, ताराचंद जगरवाल ,जगदीश ऐणिया,कोजाराम ढिलवाडी बीजाराम सिंगरवाल बंटी प्रजापत घनश्याम सिंगरवाल सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे ।
नंदकिशोर प्रजापत
निर्माता एवं निर्देशक
मो.नं. 99 287 555 15
0 $type={blogger}:
Post a Comment