दक्ष प्रजापति यूनियन ट्रस्ट का तृतीय शिक्षा जागृति मिशन (DPU) Daksh Prajapati Union ka 3rd Educational program
दक्ष प्रजापति यूनियन ट्रस्ट का तृतीय शिक्षा जागृति मिशन के अंतर्गत आर्थिक सहायता कार्यक्रम
स्थान: -JD पैराडाइज गार्डन 52 फीट हनुमान जी के सामने आगरा रोड जयपुर
दिनांक: - रविवार 30 सितंबर 2018
*आपको यह जानकर अति हर्ष होगा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डीपीयू परिवार द्वारा शिक्षा जागृति मिशन के अंतर्गत गरीब और असहाय बच्चों को शिक्षा के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए डीपीयू परिवार द्वारा शिक्षा जागृति मिशन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है*
*ऐसे बच्चे जिनके पिताजी नहीं हैं या मां-बाप दोनों नहीं हैं और गरीबी उनकी पढ़ाई में आड़े आ रही है उन बच्चों को शिक्षा जागृति मिशन के अंतर्गत डीपीयू परिवार की ओर से सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी*
शिक्षा में ज्ञान, उचित आचरण और तकनीकी दक्षता, शिक्षण और विद्या प्राप्ति आदि समाविष्ट हैं। इस प्रकार यह कौशलों (skills), व्यापारों या व्यवसायों एवं मानसिक, नैतिक और सौन्दर्यविषयक के उत्कर्ष पर केंद्रित है।
शिक्षा, समाज की एक पीढ़ी द्वारा अपने से निचली पीढ़ी को अपने ज्ञान के हस्तांतरण का प्रयास है। इस विचार से शिक्षा एक संस्था के रूप में काम करती है, जो व्यक्ति विशेष को समाज से जोड़ने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है तथा समाज की संस्कृति की निरंतरता को बनाए रखती है। बच्चा शिक्षा द्वारा समाज के आधारभूत नियमों, व्यवस्थाओं, समाज के प्रतिमानों एवं मूल्यों को सीखता है। बच्चा समाज से तभी जुड़ पाता है जब वह उस समाज विशेष के इतिहास से अभिमुख होता है।
शिक्षा व्यक्ति की अंतर्निहित क्षमता तथा उसके व्यक्तित्त्व का विकसित करने वाली प्रक्रिया है। यही प्रक्रिया उसे समाज में एक वयस्क की भूमिका निभाने के लिए समाजीकृत करती है तथा समाज के सदस्य एवं एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए व्यक्ति को आवश्यक ज्ञान तथा कौशल उपलब्ध कराती है।
राजस्थान सरकार के द्वारा जो पालनहार योजना चलाई जा रही है उसका लाभ भी समाज के असहाय बच्चों को दिलाने के लिए DPU टीम कार्य कर रही है
शिक्षा एक गतिशील प्रकिया है
*निम्न दस्तावेज संलग्न करें*
आप अपने आवेदन पत्र के साथ
1.एक फोटो
2.आधार कार्ड की फोटो प्रति
3.इस साल की अंकतालिका की फोटो प्रति
4.बैंक पासबुक की फोटो प्रति
5.राशन कार्ड की फोटो प्रति
6.मृत्यु प्रमाण पत्र
ट्रस्ट के किसी भी पदाधिकारी या सदस्यों को फॉर्म जमा करा सकते हैं
*तय तिथि के बाद किसी आवेदन पत्र पर विचार नहीं होगा*
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
*आपका अपना*
*डीपीयू परिवार*
संपर्क सूत्र:-
B.L.Daksh 8005973088
Vinod kaneti 9929177093
0 $type={blogger}:
Post a Comment