दौसा में 36युवाओं ने रक्तदान किया दक्ष प्रजापति सेवा संस्थान के नेतृत्व में
।।दक्ष प्रजापति सेवा संस्थान का विशाल रक्तदान शिविर संपन्न।।
36युवाओं ने रक्तदान किया ।।
आज 08 जुलाई 2018 रविवार को दक्ष प्रजापति सेवा संस्थान द्वारा श्री रामकरण जोशी राजकीय चिकित्सालय दौसा में रक्तदान शिविर संपन्न हुआ ।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ निर्मलेश जी प्रजापति मुख्य संरक्षक(DPSS), श्री गोविंद जी प्रजापति (प्रदेशाध्यक्ष हीरोज)द्वारा माँ श्री श्री यादें व श्री दक्ष प्रजापति महाराज की फोटो के दीप प्रज्वलन कर किया गया।
रक्त दान शिविर में संस्थान के कार्यकारिणी सदस्यो एवं सर्व समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस शिविर में 36 यूनिट रक्त संग्रहीत किया गया।
शिविर के दौरान रक्तदाताओं के लिए अल्पाहार की संपूर्ण व्यवस्था श्रीमती दाँखा देवी जी प्रजापति निवासी बिलौना कलाँ द्वारा की गई।
रक्तदान शिविर के लिए प्रशस्ति पत्र का खर्चा दक्ष प्रजापति सेवा संस्थान की कार्यकारिणी द्वारा वहन किया गया।
इस दौरान संस्थान के संरक्षक भागीरथ जी प्रजापति जयपुर, अध्यक्ष कैलाश जी प्रजापति दौसा, उपाध्यक्ष बलवंत जी प्रजापति जयपुर, कोषाध्यक्ष गिर्राज जी प्रजापति नांगल, प्रदेश संयोजक सुरेश जी प्रजापति दौसा, प्रदेश संगठन मंत्री महेश जी नांगल सुमेरसिंह मंडावर, प्रदेश सहसंगठन मंत्री मुकेश जी सिकंदरा, दौसा जिला अध्यक्ष जयराम जी , कार्यकारिणी सदस्य राजेश जी मंडावर,जितेंद्र जी दौसा,रामावतार जी जयपुर, शोभाराम जी जयपुर, उर्मिलेश जी बिलौना, रामजीलाल जी जयपुर, जगदीश जी जालंधरा, कमलेश जी सिंगवाडा, सूरज मल जी नांगल बैरसी सहित अन्य समाज बंधु उपस्थित थे।
मैं सीताराम प्रजापति पीचूपाडा कलां मंत्री डी.पी.एस.एस.आप सभी का हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ कि आप सभी के सामूहिक प्रयास से उपरोक्त रक्तदान शिविर हमारी आशा से अधिक सफल हुआ और मैं आशा करता हूं कि आपका यही भावनात्मक व वैचारिक समर्थन
संस्थान के आगामी कार्यक्रमों ।
टोंक जिला अध्यक्ष रामजीलाल प्रजापति व सवाई माधोपुर के कार्यकर्ता बनवारी प्रजापति राजेंद्र प्रजापति रामराज प्रजापति 27 जुलाई रक्तदान शिविर सवाई माधोपुर, में राजा दक्ष महाराज की जयंती पर रक्तदान शिविर की घौषणा की ।
राजा दक्ष महाराज की जयंती पर पहली बार सवाई में रक्त दान शिवर लगाया जायेगा ओर ज्यादा से ज्यादा समाज बन्धुओं से निवेदन हैं की इस रक्तदान शिविर में बड़ चढ़कर हिस्सा ले ।।
निवेदन समस्त प्रजापति समाज
दक्ष प्रजापति सेवा संस्थान ।
0 $type={blogger}:
Post a Comment