मिनिट्स ऑफ मीटिंग* आज दिनांक 11 जुलाई 2018 को प्रजापति समाज सेवा संस्थान (रजि.) जयपुर की मीटिंग का आयोजन प्रदेशाध्यक्ष श्री कजोड़ प्रजापति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें निम्न निर्णय लिए गए। (Minutes of Meeting at jaipur of Prajapati samaj seva santhan meetup completed )
*मिनिट्स ऑफ मीटिंग*
आज दिनांक 11 जुलाई 2018 को प्रजापति समाज सेवा संस्थान (रजि.) जयपुर की मीटिंग का आयोजन प्रदेशाध्यक्ष श्री कजोड़ प्रजापति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें निम्न निर्णय लिए गए।
1. आगामी प्रतिभा सम्मान समारोह में जो खर्चा मदानुसार बताया गया है उसमें 21000 से अधिक की राशि देने वालों को मंच पर बिठाया जाएगा, जो संस्थान के सदस्य या प्रतिष्ठित समाज सेवक प्रदेश प्रबन्ध कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद मंचासीन अतिथियो में शामिल हो सकते है इसमें जयपुर जिले के लिए कम से कम सहयोग राशि 15000 रुपये होगी व जयपुर से बाहर के लिए 11000 रुपये होगी। जयपुर जिले की किसी भी समिति के पदाधिकारी मंचासीन होना चाहते है तो उनको 11000 की सहयोग राशि देनी होगी।
2. संस्थान के प्रदेश प्रबन्ध कार्यकारिणी के पदाधिकारियो को कम से कम 15000 रुपये समाज से एकत्रित करने है, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियो को 5000 रुपये एकत्रित करने है ब्लॉक एवं तहसील कार्यकारिणी पदाधिकारियो को 2100 रूपये एकत्रित करने है । संस्थान के सभी सदस्य व संरक्षक से ये अपील की जाती है कि अपनी सदस्यता शुल्क के अतिरिक्त कार्यक्रम शुल्क के रूप में 1100 रुपये का योगदान देवे ।
3. छात्रवृत्ति वाले स्टूडेंट्स को तीन माह की छात्रवृत्ति राशि एक मुश्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथियो के कर कमलों द्वारा दी जाएगी व इसमे सभी विद्यार्थियों का आना आवश्यक है अनुउपस्थित छात्रों पर निर्णय कार्यक्रम के बाद किया जाएगा कृपया कमिटी सभी की उपस्थिति सुनिश्चित करे।
4. 20 समाज बंधुओं को समाज रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
5. अलग अलग कमिटी वाइज सभी को जिम्मेदारी दी गयी है जो इस प्रकार अपना अपना काम देखेगे
*वार्षिक सम्मान समारोह प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री देवी लाल प्रजापति
*मोमेंटो कक्षा x कमिटी के इंचार्ज श्री रामलाल प्रजापति (जयपुर जिला अध्यक्ष)
*मोमेंटो कक्षा XII कंमिटी के इंचार्ज श्री राजेन्द्र प्रजापति प्रदेश व. उपाध्यक्ष होंगे
*मोमेंटो दानदाता के कंमिटी के इंचार्ज श्री जगदीश प्रजापति, प्रदेश सहकोषाध्यक्ष होंगे
*मोमेंटो समाज रत्न अवार्ड श्रीमती रेखा प्रजापति, महिला प्रदेशाध्यक्ष होगे
*सर्टिफिकेट कंमिटी के इंचार्ज श्री राजेन्द्र प्रजापति (प्रदेश प्रभारी ECS प्रकोष्ठ) होंगे
*मंच की समिति के प्रभारी श्री रमेश प्रजापति( प्रदेश प्रभारी समाजिक जागृति प्रकोष्ठ) श्री रोहित प्रजापति, श्री तेज सिंह बगेनिया जी सयुक्त रूप से संभालेगे
*विद्यार्थयो की बैठक व्यवस्था रजिस्ट्रेशन कमिटी में डॉ शंकर लाल प्रजापति, श्री डूंगर प्रजापति, श्री राजेन्द्र कुमावत, श्री राजेन्द्र प्रजापति (व. अध्यापक) होंगे
*मंच संचालन की जिम्मेदारी व. अधिवक्ता श्री प्रकाश भारती व प्रिंसिपल साहब श्री शिव शंकर प्रजापति की रहेगी
*भोजन व्यवस्था की कमिटी के इंचार्ज श्री प्रह्लाद प्रजापति (जिला महासचिव, चित्तोड़ गढ़) होंगे साथ मे श्री जयराम प्रजापति(जिलाप्रभारी युवा प्रकोष्ठ) की रहेगी
*पानी व्यवस्था की जिम्मेदारी श्री श्योजी राम प्रजापति (जयपुर जिला राष्ट्रीय पर्व प्रकोष्ठ) की रहेगी
*छात्रवृत्ति वाले स्टूडेंट्स को बुलाना बिठाना व बुलाने की जिम्मेदारी श्री रामबाबू प्रजापति (प्रदेश प्रभारी छात्रवृत्ति प्रकोष्ठ) एवं श्री मनोज प्रजापति (जिला प्रभारी छात्रवृत्ति प्रकोष्ठ) रहेंगी
सदस्यता प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी श्री महेंद्र भाटीवाल (जयपुर जिला प्रभारी, सदस्यता प्रकोष्ठ) व श्री श्री हनुमान प्रजापति(प्रदेश संगठन सचिव) की रहेगी
*फण्ड मैनेज की जिम्मेदारी सयुक्त रूप से श्री एच एल राजोरा (प्रदेश कोषाध्यक्ष) श्री छोटे लाल प्रजापति( प्रदेश प्रभारी ऑडिट) एवं श्रीमती रेखा प्रजापति की सयुक्त रूप से रहेगी
*ECS की जिमेदारी श्री राजेन्द्र प्रजापति (प्रदेश प्रभारी ECS) श्री भरत दक्ष व अन्य फाइनेंस कंमिटी के पदाधिकारियों की होगी
*बैनर समिति के प्रभारी श्री महेश प्रजापति (जेम्स ), श्री गिरीश प्रजापति श्री एच एल राजोरा जी की सयुक्त रूप से होगी
*वेलकम कमिटी के कार्य श्री रामकुंवार प्रजापति श्री श्रवण खाटूवाल संभालेगे
* 20 समाज बंधुओं को समाज रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा इसके चयन की नियम व शर्ते व लिस्ट फाइनल करने का कार्य श्री केशव कवाडिया जी जोधपुर होंगे
* साफा समिति के इंचार्ज श्री रामलाल प्रजापति होंगे
* अनुशासन समिति के इंचार्ज श्रीमती आशा कुमावत (जिला प्रभारी स्पोर्ट्स प्रकोष्ठ) रहेंगी व साथ मे श्री मोहन लाल प्रजापति (जिला प्रभारी भवन व छात्रावास) श्री बाबू लाल प्रजापति, श्री रामेश्वर जी (माइको वाले) रहेंगे
*कार्यक्रम के विस्तृत मीडिया कवरेज की जिम्मेदारी मीडिया प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी श्री नवीन प्रजापति व उनकी टीम की रहेगी
इस कार्यक्रम में अनुमानित 10 लाख रुपये का खर्चा आएगा अतः सभी से अपील की जाती है कि वो अपने व्यस्थतम् समय मे से समय निकालकर आस पास के जिलों व राज्यो में सन्स्थान के कार्यो का प्रचार करे व सहयोग राशि एकत्रित करे 🙏🙏🙏
अगली मीटिंग में बाकी के कार्यो की जिम्मेदारी दी जाएगी जो सदस्य या पदाधिकारी सेवाये देना चाहते है तो कृपया अपना नाम नोट करवाये🙏🙏🙏
0 $type={blogger}:
Post a Comment