प्रजापति समाज की अच्छी पहल मध्यप्रदेश (Prajapati samaj madhyapradesh )
*प्रजापति समाज मैं मृत्यु भोज के दौरान*
🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾
*मीठा खाना एवं बनाना बंद*
🎋🎋🎋🎋🎋🎋🎋
*तोलिया कपड़ा प्रथा बंद*
🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾
*लामन बर्तन आदि सामग्री बांटना बंद*
🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻
*जिस घर में पुत्र शोक मैं बिलख रही हो माता*,
*वहां पहुंचकर स्वाद जीव का तुमको कैसे भाता*ll*
🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾
*पति के चीर वियोग में व्याकुल युवती विधवा रोती,*
*बड़े चाव से पंगत खाते तुम्हें पीर नहीं होती*
🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻
*मरने वालों की प्रति अपना सद्व्यवहार निभाओ ,*
*धर्म नहीं कहता है बंधुओं मृतक भोज मत खाओ*
🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾
रसोई मृत्यु भोज प्रजापति समाज के विकास के रास्ते में रुकावट पैदा करने वाली कुरीति कुप्रथा है इसे हम सब लोगों को मिलकर खत्म करना है
क्योंकि जानवर भी अपने किसी साथी के मरने पर मिलकर दुख प्रकट करते हैं और हम इंसान देखो कि यहां किसी व्यक्ति के मरने पर उसके साथ सगे-संबंधी मृत्यु भोज करते हैं मिठाइयां खाते हैं
अरे भाइयों किसी घर में खुशी का मौका हो तो मिठाइयां बनाकर खिला कर खुशी का इजहार किया जाता है लेकिन किसी व्यक्ति के मरने पर मिठाइयां पड़ोसी जाएं खाई जाएं इससे शर्मनाक परंपरा हमारी समाज के लिए और क्या होगी परिजन बिछड़ने के गम को भूलने के लिए मानसिक सहारा दिया जाता है .
लेकिन हम परिजन के बिछड़ने के बाद उनके परिवार वालों को जिंदगी भर के लिए एक और जख्म दें देते हैं
जीते जी हमने कभी ₹200 नहीं दिए हो लेकिन मृत्यु भोज के लिए तीन चार- लाख का कर्जा आोड़ा देते हैं
और कुछ लोग कहते हैं कि ऐसा नहीं करोगे तो समाज में इज्जत नहीं बचेगी
क्या इंसानियत को शर्मसार कर के क्या किसी के परिवार को बर्बाद करके इज्जत पाई जाती हैं
*यह कैसी परंपरा है*
🎋🎋🎋🎋🎋🎋🎋
इसी परंपरा ,कुरीति, कुप्रथा, को खत्म करने के लिए भोपाल साहू धर्मशाला घोड़ा नक्कास में सचिन प्रजापति की मां की मृत्यु भोज के दौरान समस्त प्रजापति समाज ने यह निर्णय लिया की आज हम सब प्रजापति समाज मिलकर संकल्प लेते हैं कि आज से हम लोग किसी
*मृत्यु भोज में *मीठा* *नहीं खाएंगे*
*और दूसरा निर्णय यह भी लिया कि *तोलिया टाबिल कपड़ा प्रथा* *बंद करके नगद राशि दुखी परिवार को जो भी बने आर्थिक सहायता के रूप में देनी चाहिए*
3 *एवं तीसरा निर्णय *(लामन) बर्तन आदि सामग्री* *नहीं बांटना* आदि निर्णय लिए गए
🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻
इस मौके पर माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त रामदयाल प्रजापति भोपाल एवं भंवर लाल प्रजापति भोपाल जिला अध्यक्ष एवं डॉक्टर यू एस चक्रवर्ती जिला अध्यक्ष विदिशा लालजी राम प्रजापति करोंद भोपाल अध्यक्ष हरगोविंद प्रजापति प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ प्रजापति रेंजर साहब राजेश प्रजापति प्रजापति विकास समिति भोपाल हरिनारायण चक्रवर्ती प्रजापति विकास समिति भोपाल वीरेंद्र मालवीय बरेली बलराम प्रजापति प्रजापति विकास भोपाल सुनील प्रजापति उमाशंकर प्रजापति ओपी प्रजापति गंज बासौदा घनश्याम प्रजापति गंज बासौदा नारायण प्रजापति सागर संजय प्रजापति विदिशा सुरेंद्र प्रजापति विदिशा अन्य आदि गणमान्य प्रजापति समाज बंधु उपस्थित थे
🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾
*निवेदक*
*डॉ.यू.एस.चक्रवर्ती*
*जिलाध्यक्ष*
*अ.भा. प्रजापति महासंघ विदिशा म.प्र.*
धन्यवाद ☺️🙏
प्रजापति समाज इन्फॉर्मेशन
नरेश प्रजापति मोगड़ा
0 $type={blogger}:
Post a Comment