जिला स्तरीय बैठक में माटी कला बोर्ड अध्यक्ष हरीश कुमावत भाजपा प्रदेश मंत्री सरोज प्रजापति शामिल
डेगाना( नागौर):-( रामकिशोर प्रजापत ) डेगाना विधानसभा क्षेत्र के डोडियान गांव में भारतीय जनता पार्टी की जिलास्तरीय बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रदेश भाजपा मंत्री श्रीमती सरोज प्रजापत ओर माटी कला बोर्ड राजस्थान के अध्यक्ष हरीश चंद्र कुमावत ने प्रमुखता से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई इनके साथ ही भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ नागौर देहात जिलाध्यक्ष डॉ राजाराम प्रजापत, उपाध्यक्ष पुसाराम प्रजापत सहित एक दर्जन प्रजापति समाज के नागरिकों ने इस बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, भाजपा की इस जिलास्तरीय बैठक में केंद्रीय मंत्री सी आर चौधरी , प्रदेश के कैबिनेट मंत्री यूनुस खान, अजयसिंह किलक, राजसमंद सांसद हरिओम सिंह राठौड़ सहित नागौर जिले के सभी स्थानीय विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 $type={blogger}:
Post a Comment