राजस्थान कुम्हार कुमावत प्रजापति समाज की प्रशासनिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में प्रेरणादायक सम्मान समारोह संपन्न हुआ (. Rajasthan kumhar Kumawat Prajapati Samaj News 2026 )
राजस्थान कुम्हार कुमावत प्रजापति समाज की प्रशासनिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में प्रेरणादायक सम्मान समारोह संपन्न हुआ |
26 जून कान्सटीट्युशनल क्लब विधानसभा जयपुर में कुम्हार कुमावत प्रजापति समाज राजस्थान द्वारा आयोजित भारतीय एवं राज्य प्रशासनिक सेवाओं में नवचयनित अधिकारियों का सम्मान समारोह एवं मोटिवेशन सेमिनार आयोजित किया गया |
*राजस्थान में पहली बार कुम्हार कुमावत प्रजापति समाज का भारतीय एवं राज्य प्रशासनिक सेवा में सफल हुए युवाओं, वर्तमान में कार्य प्रशासनिक अधिकारीयो, कांग्रेस भाजपा के राजनीतिक नेताओं, उद्योगपतियों ,समाज में कार्य कर रहे वरिष्ठ सामाजिक समाज सेबियों, पदाधिकारीयो का एक मंच पर इकट्ठा होना अनूठा संगम भव्य सफल कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ |*
कार्यक्रम में प्रतिभाशाली युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए प्रशासनिक सेवा में सफल हुए युवाओं ने वहां उपस्थित समाज बंधुओ एवं युवाओं को अपनी प्रेरणादाई विचारो से राजस्थान प्रजापति समाज के युवाओं मैं अधिक से अधिक आई ए एस, आर ए एस जैसी उच्च | परीक्षाओं शामिल होने का आग्रह किया |
ऐसे आयोजनों से समाज में शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूकता और प्रशासनिक सेवाओं में अधिकाधिक भागीदारी का मजबूत संदेश जाता हैं। सभी नवचयनित अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के देवस्थान, पशुपालन, डेयरी कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रोफेसर राम कोमल प्रजापति मुंबई, आइ ए एस ऐश्र्यवम प्रजापति के पिताजी, विधायक डूंगर राम गेदर, पूर्व विधायक मदन प्रजापत, पूर्व विधायक निर्मल कुमावत, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मदन एवं नव चयनित आइ ए एस जितेंद्र कुमार प्रजापति एवं श्रीपति धाम के संत श्री गोविंद बल्लभ जी महाराज, रामकुमार जी टॉक, शिक्षाविद श्री राम करण बिवाल आइ ए एस ज्योति प्रजापति के पिताश्री ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम प्रजापति ,कोटा रेलवे वित्त प्रबंधक राजकुमार प्रजापति, जिला आबकारी अधिकारी कैलाश प्रजापति, रामकुमार प्रजापति एसडीएम हनुमानगढ़ जोधपुर के वरिष्ठ समाजसेवी सूर्य प्रकाश घोड़ेला, वरिष्ठ समाजसेवी श्री गौरव कुमावत, वरिष्ठ समाजसेवी श्याम नागा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री महेंद्र चंदवा, अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष जगमोहन बाड़ोलिया, हैदराबाद के मयूर पान के उद्योगपति महावीर कुमावत उद्योगपति रोहित कुमावत,नवीन कुमार तूनवाल सहित मंचासीन आदि वरिष्ठ जनों ने राजस्थान के वरिष्ठ उच्च स्तरीय प्रशासनिक अधिकायो ने हार्दिक शुभकामनाएँ दी तथा इस प्रेरणादायी आयोजन के सफल आयोजन हेतु समस्त आयोजक मंडल सदस्यों एवं कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र लंबा एडवोकेट का हृदय से हार्दिक अभिनंदन आभार व्यक्त किया। सभी अतिथियों एवं वहां उपस्थित सभी जन समुदाय ने विश्वास व्यक्त किया इस प्रकार के आयोजनों से समाज के युवा उच्च शिक्षा, परिश्रम और संस्कारों के बल पर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करते रहेंगे। जय हिंद, जय राजस्थान, जय प्रजापति समाज।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे
नंदलाल प्रजापति
डायरेक्टर
कोटा नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड कोटा
0 $type={blogger}:
Post a Comment