राजस्थान के झालावाड़ जिले की डग में संगठन गांव की देहात की ओर चलो के तहत अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ की विशाल बैठक संपन्न हुई
*राजस्थान के झालावाड़ जिले की डग में संगठन गांव की देहात की ओर चलो के तहत अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ की विशाल बैठक संपन्न हुई*
राजस्थान के झालावाड़ जिले की तहसील डग में संगठन गांव देहात की ओर चलो के तहत अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ की बैठक स्थानीय हनुमान जी मंदिर पर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ नई दिल्ली मुंबई के राष्ट्रीय महामंत्री श्री नंदलाल प्रजापति कोटा के मुख्य अतिथित्य में व झालावाड़ के जिला अध्यक्ष श्री मोहनलाल प्रजापति की अध्यक्षता में संपन्न हुई राष्ट्रीय महामंत्री नंदलाल प्रजापति ने कहां की पूरे भारत में अखिल भारतीय प्रजापति महासंघ ऐसा संगठन है जो पूरे भारत के गांव गांव में पहुंच कर प्रजापति समाज की जनसमस्याओं को समझने का कार्य कर रहा है आज महासंघ के पदाधिकारी गांव देहात पर समाज के लोगों को सरकार की दी गई सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रचार प्रसार करने के साथ सामाजिक और राजनीतिक रूप से पहचान बनाने का प्रयास कर रहा है और समाज के युवाओं में समाज को वह सम्मान दिलाने के लिए जागरुक कर रहा है। जिसके लिए यह समाज सदियों से तरस रहा है आज यह समाज अन्य समाजों की तरह प्रगति की दौड़ में है प्रगतिशील है और जो इस दौड़ में नहीं दौड़ेगा पीछे रह जाएगा। उन्होंने युवाओं को अपना विकास करने के लिए शिक्षा को हथियार बनाना चाहिए शिक्षा वह माध्यम है जो विकास के सौ तालों की चाबी है शिक्षा के माध्यम से ही हम आगे बढ़ सकते हैं। यह अब हमारे युवा समझ चुके बैठक में युवा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रहलाद प्रजापति पत्रकार युवा प्रदेश सचिव भंवर लाल प्रजापति, श्रीमती राजू बाई जिला उपाध्यक्ष श्री राम सिंह प्रजापति आदि ने विचार व्यक्त कि बैठक में स्थानीय कार्यकारिणी का गठन कर श्री शंकर लाल प्रजापति तहसील अध्यक्ष व नगर अध्यक्ष श्री राजेश प्रजापति रामकिशन प्रजापति उपाध्यक्ष श्री कालू लाल प्रजापति को सचिव बनाए गए। बैठक में स्थानीय जन समस्याओं पर विचार विमर्श हुआ व उसको निराकरण करने के लिए जिला प्रशासन को अवगत कराने का निर्णय लियाl
0 $type={blogger}:
Post a Comment