राजस्थान लेवल पर प्रजापति सम्मान समारोह 29/07/2018को जयपुर में होने जा रहा हैं ।
प्रजापति समाज सेवा संस्थान के तत्वाधान में पंचम राज्यस्तरीय प्रतिभा सम्मान एवं आर्थिक सहायता कार्यक्रम “29 जुलाई 2018 रविवार” को जानकी देवी स्कूल सेक्टर 19 प्रताप नगर जयपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जायेगा इस समारोह में सम्पूर्ण राज्य के प्रथम 100 दसवी, 100 बारहवीं, 100 विभिन्न क्षेत्रो में उल्लेखनीय सफलता अर्जित करने वाले छात्र (IIT,NIT, NEET, SPORTS, YOGA, MUSIC, ARTS Etc) एवं 100 ऐसे विद्यार्थी (5-17वर्ष) जिनके माता-पिता या पिता नहीं हैं और राज्यसरकार की पालनहार योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, इस तरह 400 विद्यार्थियो को प्रति विद्यार्थी 1100 रुपये, प्रंशसा पत्र एवं मोमेंटो से सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा वे सभी विद्यार्थी जिनके दसवीं, बारहवीं, स्नातक और स्नातकोत्तर क्लास में 70% से अधिक अंक प्राप्त किये है, जिनका चयन सरकारी नौकरी, प्रतिष्ठित MNC या किसी भी समाज बंधू ने गत वर्ष उल्लेखनीय उपलब्धी अर्जित की है इन सभी को प्रंशसा पत्र एवं मोमेंटो से सम्मानित किया जायेगा। इस प्रकार इस राज्यस्तरीय प्रतिभा सम्मान एवं आर्थिक सहायता कार्यक्रम में 2000 से अधिक प्रतिभावो को राज्यस्तर पर सम्मानित किया जायेगा।
प्रजापति समाज सेवा संस्थान के इन कार्यक्रम के लिए प्रजापति मंथन की साईट पर ऑनलाईन आवेदन भर सकते है। आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 22 जुलाई है।
https://prajapatimanthan.com/राज्य-स्तरीय-प्रतिभा-सम्/
आयोजन कर्ता प्रजापति समाज सेवा संस्थान (PSSS)
निवेदन कर्ता दक्ष प्रजापति सेवा संस्थान (DPSS)
अध्यक्ष
रामजीलाल प्रजापति टोंक
0 $type={blogger}:
Post a Comment