दक्ष प्रजापति सेवा संस्थान सवाई माधोपुर में श्री दक्ष महाराज जयंती के उपलक्ष्य में समाज के 21युवा ने रक्त दान किया ।
।।दक्ष प्रजापति सेवा संस्थान का रक्तदान शिविर संपन्न।।
आज 27 जुलाई 2018 को संस्थान द्वारा राजकीय सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर में श्री दक्ष प्रजापति जयंती के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया ।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ श्री निर्मलेश प्रजापति मुख्य संरक्षक (DPSS), श्री गोविंद प्रजापति (प्रदेशाध्यक्ष हीरोज), श्री रामस्वरूप प्रजापति व डाॅ. नरेश शर्मा (ENT) द्वारा माँ श्री श्री यादें व श्री दक्ष प्रजापति महाराज की फोटो के दीप प्रज्वलन कर किया गया।
रक्त दान शिविर में संस्थान के जिला कार्यकारिणी सदस्यों एवं समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस शिविर में 21 यूनिट रक्त संग्रहीत किया गया।
शिविर के दौरान रक्तदाताओं के लिए अल्पाहार की संपूर्ण व्यवस्था श्रीमती दाँखा देवी जी प्रजापति निवासी बिलौना कलाँ द्वारा की गई।
रक्तदान शिविर के लिए प्रशस्ति पत्र का खर्चा दक्ष प्रजापति सेवा संस्थान की कार्यकारिणी द्वारा वहन किया गया तथा बैनर आदि व अन्य व्यवस्थाओं का खर्चे का वहन संस्थान के सवाई माधोपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
इस दौरान संस्थान के जिला कार्यकारिणी सदस्य बनवारी लाल प्रजापति, रामराज प्रजापति, राजेन्द्र प्रजापति, सियाराम प्रजापति, सिंगर गोलू प्रजापति कवीर राय प्रजापति, प्यारे लाल ,रामधन जी बरनाला, हरिप्रसाद जी, भैरूलाल जी व अन्य समाज बंधु उपस्थित थे।इस शिविर में महिलाओ ने भी रक्त दान कर जिलें में एक नई पहल की ।
मैं बनवारी लाल प्रजापति, जिला कार्यकारिणी सदस्य [डी.पी.एस.एस.] आप सभी रक्तदाताओं व पधारे हूऐ सभी समाज बंधुओं का दक्ष प्रजापति सेवा संस्थान परिवार की ओर से हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ कि आप सभी के सामूहिक प्रयास से उपरोक्त रक्तदान शिविर हमारी आशा से अधिक सफल हुआ और मैं आशा करता हूं कि आपका यही भावनात्मक व वैचारिक समर्थन संस्थान के आगामी कार्यक्रम 12 अगस्त 2018 द्वितीय राज्य स्तरीय शिक्षादान महादान अभियान समारोह, गोनेर [जयपुर] में मिलेगा और हम वादा करते हैं कि संस्थान अपनी पारदर्शिता और विश्वसनीयता के साथ कोई समझौता नहीं करेगा।
रामजीलाल प्रजापति टोंक
दक्ष प्रजापति सेवा संस्थान आपकी अपनी संस्था
एक बार पुनः हार्दिक धन्यवाद आभार सभी कार्यकर्ताओं का व सभी रक्त दाताओ का ।
श्री दक्ष महाराज जयंती की सभी समाज बन्धुओं को बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएँ बधाई हो ।
0 $type={blogger}:
Post a Comment