राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश उपरांत 12.07.2016 को कुम्हार समाज के लिए नीति बनाई
जय यादे मां
मै आप सभी समाज बन्दुऔं एवं समाज के सभी संगठनों के सदस्य एवं उनके पददाधिकारियो से निवेदन कर रहा हूं की बूंदी मे 26.06.2018 से कुम्हार समाज का राज्य सरकार के विरोध मे धरना जारी है,यह धरना उचित मांगो को लेकर है, राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश उपरांत 12.07.2016 को कुम्हार समाज के लिए नीति बनाई किन्तु दो वर्ष बाद भी उसका अनुपालन नहीं हुअा एवं कानूनन प्रतिपालन नहीं हुआ हैं जिसके विरोध मे प्रजापति समाज धरने पर बैठा हैं राज्य सरकार ने समाज के लोगों को गुमराह किया हैं
माटी कला बोर्ड का गठन हुये दो वर्ष हो चुके है किन्तु उसका लाभ कुम्हार समाज के किसी भी भाई बहन को नही मिला हैं इस हेतु 03.07.2018 को बूंदी मे विरोध प्रदर्शन रैली का आयोजन किया जा रहा है अतः आप सभी समाज के सभी महानुभावों से नम्र निवेदन हैं कि आप सभी इस रैली मे पधारे एवं आपसे जुड़े हुए लोगों को लाकर समाज हित मे भागीदारी दर्ज करवाऐ
प्रजापति समाज के कई संगठन हे सभी संगठनों के सदस्यों से मेरा निवेदन हे की इस आयोजन मे अव्सय पघारे हाडोती संघर्ष समिति के सदस्य समाज के सभी संगठनों के कार्यक्रमों मे भाग लेते अतः हमे एकता दिखानी होगी अकेला व्यक्ति सब कुछ नही कर सकता है किन्तु संगठित समाज बहुत कुछ कर सकता है
12.07.2016 को राज्य सरकार द्दारा बनाई नीति के बिन्दु जिनका अभी तक भी कानूनन प्रतिपालन नही हुआ है
1.सरकार द्दरा थर्मल पावर पलांट से 100 कीमी की दूरी पर आवा कजावा पद्दति से ईंट बनाने वाले कुम्हार समाज के लोगों को फ्लाईस उपलब्ध करवाना
2.मीट्टी के बर्तन ईंट केलू बनाने वाले समाज के लोगो को मीट्टी उपलब्ध करवाना
3.कुम्हार समाज के जमीन विहीन लोगों को सरकारी दर से आधी दर पर आवा कजावा हेतु जमीन उपलब्ध करवाना
4.पंचायत से लेकर महानगरो तक मंडी की सुविधा देना मीट्टी के बर्तन ईंट केलू आदी बेचने हैतू
5.कुम्हार समाज के लोगों को स्वरोजगार हेतू बैंक से लोन देना एवं बिजली पानी व सड़क की सुविधा देना
6.प्राक्रतिक प्रकोप से होने वाले नुकसान की भरपाई हेतु बीमा सुविधा देना
7.स्वयं के खाते की जमीन मे रोजगार करने वाले समाज के लोगों को सरकारी अधिकारीयों द्दरा परेशान ना किया जावे, सुप्रीम कोर्ट ने आवा कजावा पद्धती को वाईट केटेगरी मे रखा है इसलिए प्रसासन द्दरा समाज के लोगों को परेशान ना किया जावे
सोहनलाल प्रजापति खटकड जिला बूंदी राजस्थान
संघठन मंञी
( हाडौती कुम्हार प्रजापति समाज सघंर्ष समिति )
S.P. BRICKS KHATKAR
0 $type={blogger}:
Post a Comment