कुम्हार प्रजापति समाज की  प्रदेश स्तरीय राजनीतिक जागृति अभियान एवं अधिकार यात्रा अतिशीघ्र आरंभ !!(kumhar prajapati Samaj pradesh rajnitik jagrti abhiyaan 2018) ~ प्रजापति समाज इंफोर्मेशन

Prajapati Samaj Information

सभी भाइयो से बन्धुओ से निवेदन है प्रजापति समाज कि साइट से जुडे रहे और समाज की नयी जानकारी एव्म सुचना का प्रचार प्रचार करने मे योगदान दे । प्रजापति समाज के जनहित मे जारी । #प्रजापति समाज इंफो #Prajapati Samaj NEWS #Prajapati #डिजिटल प्रजापति समाज मुहिम

Thursday, 24 May 2018

कुम्हार प्रजापति समाज की  प्रदेश स्तरीय राजनीतिक जागृति अभियान एवं अधिकार यात्रा अतिशीघ्र आरंभ !!(kumhar prajapati Samaj pradesh rajnitik jagrti abhiyaan 2018)

कुम्हार प्रजापति समाज की  प्रदेश स्तरीय राजनीतिक जागृति अभियान एवं अधिकार यात्रा अतिशीघ्र आरंभ !! 
कुम्हार प्रजापति समाज राजस्थान द्वारा आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव को देखते हुए राजस्थान प्रदेश में राजनीतिक जागृति अभियान हेतु अधिकार यात्रा निकाली जाएगी आजादी के 70 वर्ष बाद भी देश में  10  करोड़ एवं प्रदेश में एक करोड़ प्रजापति समाज होने के बावजूद भी  लोकसभा एवं राज्यसभा में एक भी सदस्य नहीं होना यह राजनीतिक दलों द्वारा समाज की उपेक्षा छलावा है ! इस हेतु  कुम्हार प्रजापति समाज   राजनैतिक जागृति अभियान शुरू कर अधिकार यात्रा के माध्यम से समाज को जागृत करेगा !!   कुम्हार प्रजापति समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रदेश की 30 विधानसभा क्षेत्रों में समाज की उपस्थिति शत-प्रतिशत मजबूत है ,, जिसमें  साठ विधानसभा क्षेत्रों में समाज हार जीत का निर्णय करता है एवं प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में समाज की संख्या अच्छी हैं !! हमारा समाज अब गुमराह नहीं होगा, क्योंकि समाज की दूसरी पीढ़ी अब नेतृत्व करने को तैयार हैं ,, कुम्हार प्रजापति समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि पूर्व में राजनेताओं एवं राजनीतिक दलों द्वारा समाज को गुमराह करने का काम किया गया ,, जिससे समाज राजनैतिक रूप से ठगा गया ! अब हमारा समाज किसी भी राजनैतिक पार्टी का वोट बैंक एवं गुलाम  बनकर नहीं रहेगा !! प्रतिनिधियों ने कहा कि सभ्य एवं शालीन समाज को ठगा गया ,, लेकिन समाज अब धीरे धीरे जागृत होकर अपने स्तर पर  राजनैतिक अधिकार हेतु विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत दिखाएगा एवं समान विचारधारा वाले लोगों का कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगा ,,  जिसका खामियाजा राजनैतिक दलों सहित उन लोगों को भुगतना पड़ेगा , जिन लोगों ने कुम्हार प्रजापति समाज सहित पिछड़े वर्ग को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया एवं शोषण किया !! 
प्रतिनिधियों ने कहा कि आजादी के 70 वर्ष के बावजूद भी कुम्हार प्रजापति समाज राजनीतिक रूप से पिछड़ा हुआ है ,, जिसके कारण एकमात्र  देश के एकमात्र  राज्य में मंत्री हैं एवं एक भी जिला प्रमुख ,सांसद नहीं है !  प्रतिनिधियों ने बताया कि समाज का शोषण करने वाले लोगों को इस बार विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में करारा जवाब दिया जाएगा एवं समाज अपनी ताकत दिखाएगा ,, समाज की मुख्य मांगे  है कि  सरकारों एवं राजनीतिक दलों द्वारा  कुम्हार प्रजापति समाज के विकास एवं पुनरुत्थान के लिए राष्ट्रीय माटी कला बोर्ड का गठन कर लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक टिकट दिए जाएं एवम साथ ही दोनों प्रमुख राजनैतिक दलों द्वारा अनदेखी करने पर राजनीतिक दलों को अपना खामियाजा भुगतना पड़ेगा ,, प्रतिनिधियों ने कहा कि राजनीतिक दल याद रखें कि वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में समाज ने दोनों प्रमुख राजनैतिक दलों से किनारा कर बसपा एवं जेडीयू को समर्थन किया ,,  जिससे पूरे प्रदेश में दोनों दलों के समीकरण गड़बड़ा गए ,, जिसका परिणाम सार्थक रहा एवं किसी भी सरकार को बहुमत राजस्थान में नहीं मिल पाया !  प्रतिनिधियों ने बताया कि 2008 से लेकर समाज ने पिछले 10 वर्षों में प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में मजबूत तैयारी कर ली हैं एवं युवा पीढ़ी अब नेतृत्व करने को तैयार हैं ,,  फिर भी अगर विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में दोनों राजनीतिक दलों ने पिछड़ों के नाम पर पिछड़ों का हक मारने वालों को इस बार चुनाव में लोकतंत्र में वोट की ताकत से करारा जवाब दिया जाएगा ,, अगर राजनीतिक दलों ने समाज की अनदेखी कर उपेक्षा करी तो दोनों राजनैतिक   दल प्रदेश में पूर्णतया बहुमत से  कोसों दूर हो जाएंगे ! जैसा पिछले 2008 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से दूर किया एवं हाल ही कर्नाटक विधानसभा चुनाव में परिणाम हुए ,, राजनीतिक पार्टियों द्वारा समाज को बार बार धोखा देने पर समाज दोनों प्रमुख  राजनैतिक दलों से उब चुका है !  समाज आगामी चुनाव में समान विचारधारा वाले लोगों के साथ दलित पिछड़ा मुस्लिम आदिवासी शोषित वंचित मूलनिवासी समाज के साथ समीकरण बनाकर योजनाबद्ध तरीके से विधान सभा चुनाव में  दोनों दलों का बहिष्कार कर जवाब देगा ,, इसका कारण यह है कि राजनैतिक दलों द्वारा समान विचारधारा वाले लोगों की उपेक्षा करने के कारण समाज आहत हैं एवं समाज में इसका गहरा आक्रोश है ! 
राजनैतिक जागृति अभियान एवं अधिकार यात्रा पूरे प्रदेश भर के सभी जिलों एवं विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी जिसका शंखनाद अति शीघ्र ही किया जाएगा एवं समाज को राजनैतिक भागीदारी हेतु जागृत किया जाएगा ,, इस राजनैतिक अधिकार एवं  सामाजिक आंदोलन में पूरे प्रदेश भर के लोग अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे एवं समाज के विभिन्न दलों से विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग एक साथ आकर कार्य करेंगे !! इस हेतु कुम्हार प्रजापति समाज ने समान विचारधारा वाले लोगों के साथ मिलकर गोपनीय रणनीति तैयार करी हैं ! 
पूर्व में समाज द्वारा वर्ष 2008 में चेतावनी दी गई थी अगर प्रमुख राजनैतिक दलों द्वारा शोषण किया जाएगा तो उन्हें इस बार चुनाव में वोट की ताकत से जवाब दिया जाएगा एवं सम्मान विचारधारा वाले लोगों के साथ मिलकर हमारा भविष्य मजबूत किया जाएगा !! 
 समाज के प्रतिनिधियों ने मांग करते हुए कहा कि केंद्र में राष्ट्रीय माटी कला बोर्ड का गठन करने के साथ-साथ ,, देश के सभी राज्यों में माटी कला बोर्ड का गठन कर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का नियुक्ति की जाए एवं बोर्ड को संवैधानिक दर्जा दिया जाए !   
समाज के प्रतिनिधियों ने तय किया है कि अगर इसके बावजूद भी दोनों प्रमुख राजनैतिक दलों द्वारा समाज की अगर उपेक्षा की जाती है तो  मजबूत रणनीति के तौर पर विकल्प के रूप में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार,,  आरपीआई अध्यक्ष रामदास अठावले ,, केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ,  केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ,, पूर्व उपमुख्यमंत्री महाराष्ट्र छगन भुजबल ,, कैबिनेट मंत्री यूपी ओमप्रकाश राजभर,, पूर्व मंत्री यूपी गायत्री प्रजापति ,, गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला,, सांसद कुरुक्षेत्र राजकुमार सैनी ,,बसपा प्रमुख मायावती सहित सम्मान विचारधारा वाले लोगों एवं दलों के साथ हाथ मिलाकर मोर्चे में अपनी भूमिका निभाएगा एवं राजनैतिक अधिकार प्राप्त करेगा ,जिससे दोनों राजनैतिक प्रमुख दलों की राह मुश्किल हो जाएगी ! 
समाज अब धर्म के नाम पर गुमराह नहीं होगा, क्योंकि राजनैतिक दलों ने कुम्हार प्रजापति समाज सहित भोली भाली जातियों को धर्म के नाम पर बांटकर सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है , तथा इन समाजों का शोषण कर सत्ता का लाभ लिया एवं साधन संपन्न लोगों ने इन मूलनिवासी कामगार समाज दलितों पिछड़ों का सिर्फ धर्म के नाम पर शोषण करके बांटकर राजनीति करने का काम किया , परंतु अब यह समाज जागरूक हो चुके हैं ,, अब किसी के भी बहकावे एवं छलावे में नहीं आएंगे !!  
# समाज के राजनैतिक अधिकार हेतु सुझाव सादर आमंत्रित हैं ! 
कृपया सभी अपनी राय जरुर देवें!
* इस आंदोलन को स्वरूप देने हेतु अपनी भागीदारी जरूर निभाए ! 
*  ज्ञानी महात्मा कृपया यहां पर ज्ञान ना देवें !

0 $type={blogger}:

Post a Comment

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

विज्ञापन के लिए संपर्क करें
अपने व्यवसाय का विज्ञापन के लिए क्लिक करे : Example : ZxAdword 01

अपने व्यवसाय के विज्ञापन लिए संपर्क करे | Only for Business Purpose Call Only

अपने व्यवसाय के  विज्ञापन  लिए संपर्क करे | Only for Business Purpose Call Only
Zx techno World @ 7742119508

Our Message

सभी भाइयो से बन्धुओ से निवेदन है प्रजापति समाज कि साइट से जुडे रहे और समाज की नयी जानकारी एव्म सुचना का प्रचार प्रचार करने मे योगदान दे । प्रजापति समाज के जनहित मे जारी । #प्रजापति समाज इंफो

Multiple Ads

Founder : Digital Narsa :) Click and Read More

Dost Let's Connect with Me

Let's Connect with Insta Family - Digital Narsa✨💹

Translate

Side Search bar




Our Visitors Counter : Total Pageviews

अपने व्यापार का विज्ञापन को बुक करें !! जल्दी करे लिमिटेड ऑफर

अपने व्यापार का विज्ञापन को बुक करें !! जल्दी करे लिमिटेड ऑफर
31 दिसंबर 2022 तक लागू |

ZxAd's @1 Shri Yade Contractor Mogra Jodhpur

ZxAd's @1 Shri Yade Contractor Mogra Jodhpur
We are Provide Service of Bhawan Nirman and Marbel Material. NH-62 , Near Pali Road , Mogra Kalan , Jodhpur Rajasthan - 342802

Online User Active :

डिजिटल प्रजापती समाज से जुडने के लिये क्लिक करे ।

डिजिटल प्रजापती समाज से जुडने के लिये क्लिक करे ।
आओ समाज को डिजिटल बनाये :

डिजिटल प्रजापति समाज Supporter

Popular Posts

Side Bar Ads 03

प्रजापति समाज की खबरे

Name

Email *

Message *

अपनी राय देने के लिये क्लिक करे सम्पर्क फोर्म जरुर भरे

अपनी राय देने के लिये क्लिक करे सम्पर्क  फोर्म जरुर भरे
सम्पर्क फोर्म जरुर भरने के लिये यहा क्लिक करे

Side Bar ads 04

KeyWord Of Our Site

#news
#Events
#Local Social People Connectivity
#Social_Service
#Digital_Prajapati_Samaj_Muhim_2017

#Blogger
#Meri_Kalam_Se
#Art_0f_Mati
#MatiKala

#Ek_Digital_Yogdan_samaj_ke_Hit_me_Jari


Side Bar Multiplex Ads 02

Digital Marketing Services : Contact Us

Powered by Blogger.