मेवाड़ा प्रजापति समाज सेवा संस्थान,मेवाड़ द्वारा आगामी 18 अप्रैल 2018 को आयोजित किये जाने वाले चतुर्थ तुलसी विवाह एवं सामूहिक विवाह के कार्यों के निर्धारण के लिए प्रजापति नगर, सुंदरवास स्थित प्रजापति समाज सभा भवन में बैठक रखी गई।
मेवाड़ा प्रजापति समाज सेवा संस्थान,मेवाड़ द्वारा आगामी 18 अप्रैल 2018 को आयोजित किये जाने वाले चतुर्थ तुलसी विवाह एवं सामूहिक विवाह के कार्यों के निर्धारण के लिए प्रजापति नगर, सुंदरवास स्थित प्रजापति समाज सभा भवन में बैठक रखी गई।
प्रचार समिति सदस्य कमलेश प्रजापत ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता संस्थान अध्यक्ष रोशनलाल कुम्हार ने करते हुए सामूहिक विवाह की तैयारी हेतु अब तक किए गए कार्यों का विस्तार से वर्णन किया तथा बताया कि सामूहिक विवाह का पूरा कार्यक्रम टाउन हॉल परिसर तथा नगर निगम सभागार में आयोजित किया जाएगा। प्रातः 9:15 बजे शोभा यात्रा टाउन हॉल से प्रारंभ होकर सूरजपोल चौराहा, बापू बाजार व बैंक तिराहा से होते हुए 11:15 बजे पुनः टाउन हॉल पहुंचेगी। वहीं पर सभी वर वधु के विवाह हेतु अलग-अलग विवाह मंडप की व्यवस्था रहेगी। सामूहिक विवाह समिति की ओर से सभी वर-वधुओ को नई गृहस्थी हेतु उपहार दिए जाएंगे।
बैठक में सामूहिक विवाह कार्यक्रम कि विभिन्न व्यवस्थाओं के उचित निर्वहन हेतु विभिन्न प्रकार की समितियां बनाई गई तथा सभी समितियों के कार्यों का निर्धारण किया गया। बैठक को संस्थान सचिव विष्णु प्रजापत, कोषाध्यक्ष जगदीश लोयरा व उपाध्यक्ष अशोक नाथद्वारा आदि सभी ने भी संबोधित किया।
बैठक में गोपाल प्रजापत, सुन्दर लाल, बाबु लाल चंदेसरा,लालचंद्र कुम्हार,बालू लाल खेरोदा,कैलाश चंद्र मोड़ी, सुरेश बेदला, मुरलीधर प्रजापत,नरेंद्र प्रजापत नाथद्वारा, जगदीश प्रजापत सालेड़ा, पिन्टू प्रजापत,रमेश प्रजापत, बाबुलाल सुन्दरवास,गोविन्द वल्लभनगर, गोवर्धन लाल,विष्णु मोहली चोहट्टा व पप्पू प्रजापत सहित कई समाज बन्धु उपस्थित थे।
बैठक का संचालन महामंत्री विष्णु प्रजापत ने किया तथा सभी को धन्यवाद शंकर जी प्रजापत ने दिया।
0 $type={blogger}:
Post a Comment