अजमेर जिला के केकड़ी प्रजापति कुम्भकार समाज के तत्वाधान में श्री यादे माता की जयंती भव्य रूप से मनाई गयी।*
अजमेर जिला के केकड़ी प्रजापति कुम्भकार समाज के तत्वाधान में श्री यादे माता की जयंती भव्य रूप से मनाई गयी।
राजस्थान अजमेर जिला के केकड़ी कस्बे में प्रजापति कुम्भकार समाज द्वारा आयोजित श्री यादे माता जयंती के अवसर पर केकड़ी की सड़कों पर विशाल शोभा यात्रा निकली गयी।एवं शोभा यात्रा केकड़ी के विशाल मैदान में शोभा यात्रा विशाल आम सभा में परिवर्तित हो गयी। जिसमे मुख्य अतिथि केकड़ी के विधायक व राजस्थान सरकार में संसदीय सचिव श्री शत्रुघन गौतम एवं अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ के राष्ट्रिय महामन्त्री नन्दलाल प्रजापति कोटा, भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री श्रीमती सरोज प्रजापति नागौर, राजस्थान सर्व कुम्हार महासभा जयपुर के युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री पप्पूलाल प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में एवं अ. भा. प्रजापति कुम्भकार महासंघ के प्रदेश महामन्त्री ओम चक्रवती बारां, प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम प्रजापति,अंता, महासंघ के जिला अध्यक्ष डालचंद्र प्रजापति,बीसलपुर श्री यादे माता मन्दिर अध्यक्ष श्री बिरधी लाल प्रजापति विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुए।
0 $type={blogger}:
Post a Comment