25 फरवरी जयपुर चलो जयपुर चलो
नमस्कार समाज बन्धुवों
जैसा कि सभी को सर्वविदित है कि 25 फरवरी को जयपुर में विद्याधर स्टेडियम में प्रजापति समाज का राजनीतिक जागरूकता सम्मेलन का आयोजन हमारे समाज रत्न पद्मश्री सम्मानित अर्जुन जी प्रजापति के अगुवाई में
समस्त प्रजापति कुम्हार समाज द्वारा आयोजित किया जा रहा है ।
साथियो किसी भी समाज को आगे बढ़ने अपनी क्षमता दिखाने व अपने आपको विकसित करने के लिए राजनीति में भागीदारी होना अति आवश्यक है ।
आज हम सम्पूर्ण देश में इतनी बड़ी तादाद में होते हुवे भी समाज मे इतने सगठन होते हुवे व इतने नेता होते हुवे भी हमारा प्रजापति समाज का कोई राज्य स्तर या राष्ट्रीय स्तर का नेता नही है जिसके द्वारा हम अपनी बात प्रशासन तक पहुचा सके या जिसके एक आवाज से सम्पूर्ण समाज एक साथ खड़ा हो सके
बड़े बड़े संगठन खड़े है बड़े बड़े संगठनों के नेता खड़े है मगर कंही कोई भी एक भी राष्ट्रीय स्तर का नेता नही है ।
साथियो हम भले ही अलग अलग संगठनों से हो भले ही कोई किसी संगठन या पार्टी से हो मगर जब समाज की विकाश की बात आती है तो हमे सबको एक होना होगा सर्व कुम्हार समाज को एक झण्डे के नीचे खड़े होना होगा सम्पूर्ण देश भर के कुम्हार जाती के बधुवो को एक साथ आवाज उठानी होगी तभी कंही जाकर हमारी ताकत का अंदाजा होगा ।
वरना ऐसे ही हम अलग अलग संगठन में कितने ही बंटे रहे तो हमे कंही कोई नही पूछने वाला ।
अगर हम अपने अपने संगठन तक सीमित रहे तो ना कोई राजनीतिक दल और ना ही कोई प्रशासन पार्टी हमे पूछने वाली ।
साथियो हमारे सम्पूर्ण समाज को एक मंच पर लाने का बीड़ा अर्जुन प्रजापति जी ने उठाया है ।
हमारी राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए अर्जुन प्रजापति जी के सानिध्य में जयपुर में 25 फरवरी को राष्ट्रीय जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमे सम्पूर्ण भारतवर्ष में कुम्हार समाज की राजनीति में भागीदारी हेतु विशाल सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमे आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित है ।
साथियो चाहे हम किसी भी संगठन से है पर अब हम इस मंच पर एक साथ आना होगा हमे सम्पूर्ण भारतवर्ष के कुम्हार समाज को एकजुट होकर हुंकार भरनी होगी हमे अपना हक छिनना होगा हमे जनमानस की ताकत दिखानी होगी आपसी मनमुटाव भुलाकर सबको एक छत्र आना होगा तभी जाकर हमे कंही राजनीतिक हिस्सेदारी मिल पाएगी ।
साथियो अब वक्त आ चुका है अगर आप वाकई चाहते है समाज को विकशित करना
अगर वाकई अपने अपने संघठनो से ऊपर उठकर सम्पूर्ण कुम्हार समाज को एक साथ एक माला में पिरोना चाहते है अगर वाकई कुम्हार समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी चाहते है तो आइए 25 फरवरी को जयपुर ओर दिखाईये अपनी ताकत अब दिखा दीजिये प्रशाशन ओर राजनीतिक पार्टियों को की अब बहुत हुवा बस अब कुम्हार जाग चुका है अब किसी तरह से कुम्हार समाज की ओर अनदेखी बर्दास्त नही की जाएगी ।
में महावीर प्रजापति एक बार फिर से आप सब का सम्पूर्ण कुम्हार समाज का इस मंच से आह्वान करता हु की अगर वाकई समाज को एक नई दिशा और नई दशा देनी है तो आइए 25 फरवरी को जयपुर ओर दिखाईये अपनी क्षमता अपनी ताकत
जय हिंद
जय प्रजापति समाज
जय श्री श्रीयादे माँ ।
महावीर प्रजापति भरतपुर
7742606244
0 $type={blogger}:
Post a Comment